केंद्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कल कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने का कारण लोगों की क्रय क्षमता बढ़ना है, जिससे मांग काफी बढ़ गयी है।
श्री पवार ने कहा कि केंद्र ने गन्ना उत्पादकों और कपास उत्पादकों को फसल की अच्छी कीमतें दी हैं, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास गारंटी योजना के तहत केंद्र ने पच्चीस हजार करोड रुपये खर्च किये हैं और छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की गयी हैं इससे लोगों की क्रय क्षमता बढ़ गयी है, जिससे मांग बढी है और नतीजतन वस्तुओं के दाम भी।
उन्होंने कहा कि अच्छा मौसम होने के कारण इस वर्ष पंजाब, छत्तीसगढ़ और बिहार में गेहूंकी अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
साथ ही उन्होंने कृषि उत्पाद बढ़ाने, उसके लिए सिंचाई जैसी सुविधाएं बढाने और बढी फसल के लिए बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।