उत्तरप्रदेश में इटावा के कोतवाली क्षेत्र में रात एक मकान में आग लगने से एक बच्चे समेत परिवार के पाँच सदस्यों की मृत्यु हो गई और छह गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली इलाके में रामसिंह कुशवाहा के दो मंजिला मकानमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एकबच्चे तथा महिला समेत पाँच लोगों की मृत्यु हो गई।
गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकलों को भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हादसे के समय मकान में करीब 15 लोग मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि मकान में टैंट का सामान रखा हुआ था। आग में लाखों रुपए का सामान राख हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।