आज की ताजा खबर  
nni in english
OUR SPONSORS
प्रदर्शित लेख
बिल्ली पालने वाले होते हैं ज्यादा पढ़े-लिखे
द्वारा   :   
प्रकाशित   :  ,
स्रोत   : 
 ईमेल
हमेशा से बिल्लियों को कुत्तों से ज्यादा तेज दिमाग वाला माना जाता रहा है, और अब यह बात उनके मालिकों के लिए भी कही जा रही है। एक हालिया सर्वेक्षण की रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्ली पालने वाले लोग कुत्ता पालने वालों की तुलना में ज्यादापढ़े-लिखे होते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुत्तों व बिल्लियों की संख्या लगभग 2 करोड़ है। विशेषज्ञों कीमानें तो यह अनुमानित संख्या से 50 फीसदी ज्यादा है। यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक ज्यादा पढ़ेलिखे लोग, जो घंटो काम करते हैं उनके लिए कुत्तों की बजाए बिल्लियों को पालना ज्यादा आसान काम रहता है, क्योंकि कुत्तोंके मुकाबले बिल्लियों को कम देखरेख की जरूरत होती है। बिल्लियों को ज्यादा घुमाने- फिराने की जरूरत भी नहीं पड़ती। मुख्य शोधकर्ता डॉ. जेन मरे के मुताबिक हालांकि इसका संबंध आय से नहीं है। इस अध्ययन की रिपोर्ट वैटरनरी रिकॉर्ड जर्नल मेंप्रकाशित की गई है। 14 साल बाद मिली वापस विनीपैग (कनाडा). एक परिवार की 14 साल पहले लापता हुई बिल्ली वापस मिल गई है। इनग्रिड कर्गर ने बताया कि उसे जानवरों के अस्पताल से एक फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा गया ओरेंज टैबी प्रजाति की कोई बिल्ली विनीपैग स्थित घर में कभी उनके पास रहती थी। कर्गर ने हां में जवाब दिया और क्लीनिक वर्कर ने बताया कि उन्हें सीरियल नंबर टैटू की एक बिल्ली मिली है। इस नंबर का संबंध कर्गर के पुराने घर से है। कर्गर ने बताया कि टाइगर लिल्ली नामक उनकी बिल्ली 12 अक्तूबर 1996 में घर से गायब हो गई थी। उस समय उन्हें लगा कि एक लोमड़ी ने उसे मार कर खा लिया। कर्गर के परिवार को टाइगर लिल्ली के स्वास्थ्य की बहुत चिंता थी लेकिन उसे जीवित और सुरक्षित देखकर वे खुश होने के साथ साथ चकित रह गए। कर्गर ने कहा, अगर हमारी बिल्ली बोल पाती तो कितना अच्छा होता।
 
 
वोट
क्या महिला आरक्षण बिल के पारित होने से राजनीतिकी दशा व दिशा में बदलाव होगा।
हाँ
नहीं
कह नहीं सकता
पता नहीं