अगले पाँच दशकों में भारत दुनिया की पाँच शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा। वैश्विक स्तर पर जाने से पहले स्थानीयकंपनियों को घरेलू बाजार में बढ़ना होगा। यह बात रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कही।
यहाँ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित परिचर्चा में उन्होंने कहा कि जैसे मैं दुनिया को देख रहा हूँ, उसके अनुसार भारत अपनी नियति की तलाश के रास्ते पर है। हम आने वाले दशकों में दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक होंगे।
अंबानी ने कहा किभारतीय कंपनियों को विदेशी बाजार में अपना व्यवसाय फैलाने से पहले मानव शक्ति और प्रौद्योगिकी के कारगर इस्तेमाल के जरिए देश में अपने परिचालन को मजबूत बनाना चाहिए।