बिहार के बाद अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पोलियो की नई तरह की बायवेलेंट वैक्सिन दी जानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने यहां इसकी शुरुआत की। अब 4.2 करोड़ बच्चों को नई तरह की पोलियो टीके की खुराक दी जाएगी। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को देश भर में कुल 17 करोड़ बच्चों को पोलियो टीके की खुराक दी गई। इस मौके पर आजाद ने कहा कि लगातार प्रयास के बावजूद कुछ इलाकों में पोलियो के मामले अब भी सामने आ रहे हैं, लेकिन नए प्रयास के बाद उम्मीद है किजल्दी ही इन पर पूरी तरह काबू किया जा सकेगा।