अदन की खाड़ी में अवैध रूप से सोमालिया से यमन ले जाए जा रहे लोगों से भरी एक नौका का इंजन खराब हो जाने के चलते भूख अथवा तटको करीब देख समुद्र में कूदने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य लापता हो गए।
तटरक्षकों ने नौका पर सवार 70 लोगों को बचा लिया गया है। सनाग प्रांत के आव्रजन मामलों के प्रमुख आई. मोहम्मद के मुताबिक नौका पर सवार रहे यात्रियों ने उन्हें बताया कि नौका पर 110 लोग सवार थे। नाव का इंजन खराब होने के बाद वह समुद्र में बह गई। उस छोटी नौका पर सवार लोग कई दिनतक भूखे-प्यासे रहे और उनमें से कई लोग नाव को समुद्र तट के पास जाते देखकर समुद्र में कूद गए।
नाव पर दो लोगों की मृत्युहो चुकी थी जबकि समुद्र में कूदे लोगों में से आठ के शव बरामद कर लिए गए हैं बाकी 30 लोग लापता हैं।