आज की ताजा खबर  
nni in english
OUR SPONSORS
व्यापार
एचडीएफसी की दानपेटी स्वर्ण मंदिर तक फैली
द्वारा   :   
प्रकाशित   :  ,
स्रोत   : 
 ईमेल
धन लाभ के साथ ही बैंक आपको पुण्य लाभ दिलाने में भी पीछे नहीं हैं। एचडीएफसी बैंक की आनलाइन दानपेटी योजना को ले लीजिए।देश के इस दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ने दानवीरों को प्रोत्साहन देने के मकसद से शुरू की गई इस योजना में अब अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को भी शामिल कर लिया है। यह बैंक उडुपी के कृष्णा मंदिर, तिरुपति मंदिर समेत कई अन्य पूजा स्थलों के लिए दान हस्तांतरण की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व शुरू हुई इस सुविधा के तहत एचडीएफसी बैंक देशभर के 37 प्रमुख मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारे व मस्जिदों को दान की रकम पहुंचाता है। एचडीएफसी के कंट्री हेड [परिचालन] ए. राजन ने बताया कि जोभक्तजन किसी कारणवश अमृतसर जाने में असमर्थ हैं, वे अब बैंक की वेबसाइट पर जाकर स्वर्ण मंदिर को दान दे सकते हैं। बैंक ने वेबसाइट को ही दानपेटी के रूप में ढाल दिया है। उन लोगों के लिए भी बैंक ने यह सेवा शुरू करने की योजना बनाई है, जो उसके ग्राहक नहीं हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए दान करना चाहते हैं।
 
 
वोट
आईपीएल-3 पूर्व के आईपीएल से अधिक सफल रहेगा?
हाँ
नहीं
कह नहीं सकता
पता नहीं