गल्फ को-ऑपरेशन काउन्सिल में भारत को अहम भागीदार बताते हुए कतर ने कहा है कि धन संपन्न देश भारत की ओर तेजी से देख रहे हैं। उसने कहा कि वह भारत में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा।
जीसीसी चैंबर्स के महासचिव अब्दुर्रहीम नाकी ने बताया कि अरब क्षेत्र में प्रति व्यक्ति आय के मामले में सर्वोच्च स्थान पर रहने वाले कतर की योजना भारत में आधारभूत संरचना और अन्य क्षेत्रों में दो अरब डॉलर का निवेश करने की है।