आज की ताजा खबर  
आज टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी श्रीलंका                     आतंकी निशाने पर अयोध्या राम मंदिर                     यूपी- बाढ़ को देखते हुए दस जिलों में अलर्ट                     जगनमोहन की यात्रा में उमड़ी भारी भीड़                     सज्जन कुमार समेत पांच लोगों पर आरोप तय                     अब राजद ने 10 जुलाई को बिहार बंद बुलाया                     दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.4 तीव्रता का भूकंप                     अमेरिका में मेयर बना भारतीय मूल का मुस्लिम                     अमेरिका को चाहिए 1 करोड़ नौकरियां - ओईसीडी                     कश्मीर के लोग नियमों का पालन करे : चिदंबरम                     मंत्री पद की मांग नहीं की - शरद पवार                     15 करोड़ में लौटेगा मूल सौंदर्य                     कोर्ट में पेश हों - एकता कपूर                     नक्सलियों का कोहराम, रेलवे ट्रैक उड़ाया                     ऑनर किलिंग के खात्मे पर कानून जल्द                     nni in english
व्यापार
टोयोटा की शान में लगा और बट्टा
द्वारा   :   
प्रकाशित   :  ,
स्रोत   : 
 ईमेल
निया की प्रमुख वाहन कंपनी टोयोटा की पेट्रोल और बिजली, दोनों से चलने वाली चर्चित कार मॉडल, प्रायस की 3,00,000 कारों को बाजार से वापस बुलाने की घोषणा से कंपनी की साख को गहरा धक्का लगा है। प्रायस कारों में ब्रेक संबंधी परेशानी के चलते गाड़ियों को रिकॉल किया जा रहा है। विभिन्न अखबारों की खबरों के अनुसार जापान की इस वाहन कंपनी का प्रायस माडल हॉलिवुड सितारों और पर्यावरण प्रेमियों में काफी लोकप्रिय है। इसकी ब्रेक प्रणाली में गड़बड़ी की अनेक शिकायतें मिली हैं। उल्लेखनीय है कि कंपनी एक्सिलरेटर पेडल में दिक्कतों के चलते लगभग 80 लाख कारें पहले ही वापस बुला चुकी है। योमियुरी शिंबुन समाचार पत्र का कहना है कि कंपनी प्रायस के एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से जुड़े साफ्टवेयर की मरम्मत के लिए कार को बाजार सेवापस लेगी। जापान व अमेरिका में 2,70,000 कारें वापस आ सकती हैं। एक अखबार के अनुसार कंपनी ने जापान में अपने डीलरों से कहा है कि वह देश में बिकी सभी कारों (प्रायस नया मॉडल) को वापस लेगी। योमियुरी के अनुसार कंपनी अमेरिका तथा अन्य देशों में भीइस साफ्टवेयर की मरम्मत निशुल्क करेगी। इस बारे में आधिकारिक घोषणा इसी सप्ताह की जा सकती है।
 
 
वोट
क्या खेल में नेताओं की जरूरत है।
हां
नहीं
मालूम नहीं
कह नहीं सकता