आज की ताजा खबर  
आज टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी श्रीलंका                     आतंकी निशाने पर अयोध्या राम मंदिर                     यूपी- बाढ़ को देखते हुए दस जिलों में अलर्ट                     जगनमोहन की यात्रा में उमड़ी भारी भीड़                     सज्जन कुमार समेत पांच लोगों पर आरोप तय                     अब राजद ने 10 जुलाई को बिहार बंद बुलाया                     दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.4 तीव्रता का भूकंप                     अमेरिका में मेयर बना भारतीय मूल का मुस्लिम                     अमेरिका को चाहिए 1 करोड़ नौकरियां - ओईसीडी                     कश्मीर के लोग नियमों का पालन करे : चिदंबरम                     मंत्री पद की मांग नहीं की - शरद पवार                     15 करोड़ में लौटेगा मूल सौंदर्य                     कोर्ट में पेश हों - एकता कपूर                     नक्सलियों का कोहराम, रेलवे ट्रैक उड़ाया                     ऑनर किलिंग के खात्मे पर कानून जल्द                     nni in english
शीर्ष कहानी
आत्मकथा लिख रहे हैं एन.डी. तिवारी
द्वारा   :   
प्रकाशित   :  ,
स्रोत   : 
 ईमेल
आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने कहा है सक्रिय राजनीति में लौटने का उनका इरादा नहीं है और वह इनदिनों आत्मकथा लिख रहे हैं। विश्व पुस्तक मेला में पहुंचे तिवारी ने कहा, मैं सक्रिय राजनीति में लौट नहीं रहा हूं। इनदिनों मैं रचनात्मक राजनीति कर रहा हूं। कथित सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के मामले पर पूछे गए सवाल पर तिवारी ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा, मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना चाहता। आत्मकथा के बारे में तिवारी ने कहा, आत्मकथा आधी लिखीजा चुकी है। साल के अंत में इसे प्रकाशित कर दिया जाएगा। मैंने इस संबंध में तीन वर्ष पूर्व प्रकाशन कंपनी रूपा एंड कंपनी से करार किया था। तिवारी ने कहा, पुस्तक में आप मेरे बचपन से अब तक की जिंदगी को पढ़ पाएंगे। मैंने किताब के कुछ अंशोंको खुद लिखा है और अब बोलकर दूसरे से लिखवाता हूं। पूर्व राज्यपाल ने कहा, मेरी जिंदगी में किताबों का विशेष महत्व रहाहै। मैं बाल्यावस्था से ही किताबें पढ़ता रहा हूं। स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने की प्रेरणा मुझे किताबों से हीमिली और बाद में सक्रिय राजनीति में शामिल हुआ। किताबों ने ही मुझे आगे बढ़ने की सीख दी। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश केपूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने कहा है सक्रिय राजनीति में लौटने का उनका इरादा नहीं है और वह इन दिनों आत्मकथा लिख रहे हैं है कि तिवारी केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के भी मुख्यमंत्री भी रहे। बादमें उत्तराखंड के गठन के बाद वह वहां के भी मुख्यमंत्री बने। उन्हें 19 अगस्त 2007 को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया था लेकिन कथित सेक्स स्कैंडल में नाम आने के बाद उन्होंने 26 दिसंबर 2009 को पद से इस्तीफा दे दिया था।
 
 
वोट
क्या खेल में नेताओं की जरूरत है।
हां
नहीं
मालूम नहीं
कह नहीं सकता