आज की ताजा खबर  
आज टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी श्रीलंका                     आतंकी निशाने पर अयोध्या राम मंदिर                     यूपी- बाढ़ को देखते हुए दस जिलों में अलर्ट                     जगनमोहन की यात्रा में उमड़ी भारी भीड़                     सज्जन कुमार समेत पांच लोगों पर आरोप तय                     अब राजद ने 10 जुलाई को बिहार बंद बुलाया                     दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.4 तीव्रता का भूकंप                     अमेरिका में मेयर बना भारतीय मूल का मुस्लिम                     अमेरिका को चाहिए 1 करोड़ नौकरियां - ओईसीडी                     कश्मीर के लोग नियमों का पालन करे : चिदंबरम                     मंत्री पद की मांग नहीं की - शरद पवार                     15 करोड़ में लौटेगा मूल सौंदर्य                     कोर्ट में पेश हों - एकता कपूर                     नक्सलियों का कोहराम, रेलवे ट्रैक उड़ाया                     ऑनर किलिंग के खात्मे पर कानून जल्द                     nni in english
विशेष अधिकार
सफेद छत से कम होती है ग्लोबल वॉर्मिंग
द्वारा   :   
प्रकाशित   :  ,
स्रोत   : 
 ईमेल
एक तरफ जहाँ दुनियाभर के वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए जमीन-आसमान एक कर रहे हैं, वहीं अमेरिका के वैज्ञानिकों ने शहरों को ठंडा रखने का एक बहुत आसान उपाय पेश किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इमारतों की छतों को सफेद रंग से पोत कर शहरों को आसानी से ठंडा रखा जा सकता है। मुख्य शोधकर्ता कीथ ओलेसन ने कहा हमारा शोध बताता है कि सफेद छतें शहरी गर्मी को कम करने का प्रभावी तरीका हो सकती हैं। इसमें शहरों को ठंडा रखने और ग्लोबल वार्मिंग के कई पहलुओं को कम करने कीपर्याप्त सामर्थ्य होती है। दल ने पाया कि अगर पूरी दुनिया की सभी छतों को पूरी तरह सफेद रंग से पोता जाए तो शहरी गर्मीको 33 फीसदी तक कम किया जा सकता है। ओलेसन ने कहा कि इससे दुनिया के सभी शहरों का तापमान औसतन 0.7 डिग्री फारेनहाइट तक कम किया जा सकता है। छतों पर डलने वाली एसफाल्ट रोड, टार्फेल शीट और अन्य कृत्रिम सामान सूर्य से गर्मी अवशोषित करते हैं, जिससे शहर में गर्मी का प्रभाव पैदा होता है, जो शहरों के तापमान को औसतन दो से पाँच डिग्री फारेनहाइट (एक से तीन डिग्री सेल्सियस) तक बढ़ा देता है। साइंस डेली की रिपोर्ट के अनुसार अपने प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों ने एक नव विकसित कम्प्यूटर मॉडलका उपयोग किया, जिसके मार्फत वैज्ञानिकों ने दुनियाभर के शहरों का अलग-अलग प्रकार का आदर्श रूप प्रस्तुत किया।
 
 
वोट
क्या खेल में नेताओं की जरूरत है।
हां
नहीं
मालूम नहीं
कह नहीं सकता